बच्चों के लिए 100 मजेदार पहेलियाँ व उत्तर | Majedar Paheliyan In Hindi With Answer

बच्चों के लिए 100 मजेदार पहेलियाँ व उत्तर | Majedar Paheliyan In Hindi With Answer


बच्चो के लिए खेल खुद करना महत्वपूर्ण गतिविधि और रोमांचक है, जिससे उनका मानसिक और शारीरिक विकास होता है और सोचने-समझने की क्षमता में वृद्धि करने में मदद करती है। इसके साथ ही, पहेलियां सुलझाना एक बहुत अच्छा तरीका हो सकता है बच्चों को होशियार बनाने का यह एक बेहतरीन तरीका हो सकता है। मानव मस्तिष्क को चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करने के लिए प्रेरित करने में यह बहुत सहायक हो सकता है। यहां मैंने बच्चों के लिए 100 मजेदार पहेलियां तैयार की हैं, जिनसे उन्हें मस्तिष्क का सही उपयोग करने में मदद मिलती है।

चलिए, सीधे बच्चों के लिए मजेदार पहेलियां व उनके उत्तर जानते हैं।


पहेलियाँ सुलझाने का कार्य बच्चों के विकास में कई महत्वपूर्ण फायदे प्रदान कर सकता है। यहां कुछ मुख्य कारण हैं जो बच्चों के लिए पहेलियाँ सुलझाने का महत्व है:


मानसिक विकास: पहेलियों का समाधान करना बच्चों के मानसिक विकास को प्रोत्साहित करता है। यह उनकी सोचने की क्षमता को बढ़ाता है और उन्हें नए और रूचिकर कौशलों का पता लगाने में मदद करता है।

तात्कालिक समस्याओं का समाधान: पहेलियाँ सुलझाने का कार्य बच्चों को समस्याओं का सामना करने और तात्कालिक समस्याओं का समाधान करने में सहायक होता है। यह उन्हें लॉजिकल सोचने की क्षमता प्रदान करता है।

भाषा विकास: पहेलियाँ सुलझाने का क्रियात्मक रूप से योजना बनाने, विचार साझा करने, और तत्परता बनाए रखने का एक अच्छा तरीका है। यह बच्चों को भाषा कौशल में सुधार करने में मदद करता है।

सामाजिक संबंध बनाए रखना: बच्चों को साथीयों या परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर पहेलियों को हल करने में मजा आता है, जिससे उनके सामाजिक संबंध मजबूत होते हैं।

स्वास्थ्य में सुधार: पहेलियाँ सुलझाने का क्रियात्मक रूप से शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने का एक मजेदार तरीका हो सकता है। यह बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करता है और उन्हें एक सकारात्मक आदत डालने में मदद करता है।

पहेलियाँ सुलझाने का कार्य बच्चों को न केवल मनोरंजन प्रदान करता है, बल्कि उनके विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बच्चों के लिए 100 मजेदार पहेलियां व उत्तर  | Majedar Paheliyan In Hindi With Answer

किसी भी नई चीज को सीखने व उसे जानने के लिए बच्चे काफी उत्सुक होते हैं। ऐसे में बच्चों को पहेलियां भी अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं। इन्हें सुलझाते वक्त होने वाली दिमागी कसरत से उनका मस्तिष्क विकास भी होगा। चलिए, पढ़ते हैं इन्हें।

1. तीन अक्षर का नाम है, आगे से पढ़ो या पीछे से मतलब एक समान है।
    उत्तर: जहाज

2. एक मंजिला है घर मेरा। उसमें रखा है हरा कंप्यूटर, हरा मेज, हरा बिस्तर, हरा कालीन और हरा नल – हर तरफ सब कुछ है हरा-हरा, तो बताओ जरा सीढ़ी का रंग क्या होगा?
    उत्तर: एक मंजिला घर है, इसलिए कोई सीढ़ी नहीं है।

3. कटोरे पर कटोरा, बेटा बाप से ज्यादा गोरा।
    उत्तर: नारियल

4. अंधेरे में बैठी है एक रानी, सिर पर है आग और तन में है पानी।
    उत्तर: मोमबत्ती

5. लाल डिब्बे में हैं पीले खाने, खानों में है लाल-लाल मोती के दाने।
    उत्तर: अनार

6. बिना पैर के चलती रहती, हाथों से अपने मुंह को पोंछती, बताओ कौन?
    उत्तर: घड़ी

7. बाहर से हरा अंदर पीले मोती के दाने, लोग हैं इसके दीवाने।
    उत्तर: भुट्टा

8. ऐसी कौन-सी चीज है, जिसका उपयोग करने से पहले उसे तोड़ा जाता है।
    उत्तर: अंडा

9. आज के लिए बहुत है उपयोगी, कल होते ही रद्दी है बन जाता।
    उत्तर: न्यूज पेपर

10. वर्ष के कौन से महीने में 28 दिन होते हैं।
    उत्तर: वर्ष के हर महीने में 28 दिन होते हैं।

11. फिल्म देखने के लिए दो बेटे और दो पिता गए, लेकिन उनके पास तीन ही टिकट थे, फिर भी सभी ने फिल्म देखी, बताओ कैसे?
    उत्तर: फिल्म देखने तीन ही लोग गए थे। बेटा, पिता और दादा जी। देखा जाए, तो यह दो पिता और दो बेटे हैं।

12. मैं सबको देता हूं ज्ञान, काला रंग है मेरी शान।
    उत्तर: स्याही

13. मेरी गर्दन है पर सिर नहीं, बताओ कौन हूं मैं।
    उत्तर: बोतल

14. बूझो तुम ये पहेली, जब भी छिलोगे मुझे मैं हो जाती हूं नवेली।
    उत्तर: पेंसिल

15. काले घोड़े पर सफेद सवारी, एक उतरते ही दूसरे की बारी।
    उत्तर: तवा और रोटी

16. ऐसा क्या है, जो आपका अपना है, लेकिन उसका इस्तेमाल दूसरे आपसे ज्यादा करते हैं?
    उत्तर: आपका नाम

17. एक लड़का 30 फिट ऊंची सीढ़ी से गिर जाता है, फिर भी उसे कुछ भी नहीं होता है, बताओ कैसे?
    उत्तर: सीढ़ी 30 फिट ऊंची थी, लेकिन वो उसके पहले पायदान से गिरता है।

18. ऐसी क्या है, जो खरीदने पर काला, जलने पर लाल और फेंकते समय सफेद हो जाता है?
    उत्तर: कोयला

19. बताओ जरा, गोल है पर गेंद नहींं, पूंछ है पर पशु नहीं। बच्चे उसकी पूंछ को पकड़कर खलते-हंसते और हैं खिलखिलाते।
    उत्तर: गुब्बारा

20. दो लड़के और दोनों के रंग एक जैसे। अगर एक बिछड़ जाए, तो दूसरा काम न आए।
    उत्तर: जूते

21. पहला कटा तो दर हो जाएगा, आखिरी कटा तो बंद, क्या है बताओ?
    उत्तर: बंदर

22. एक थाली है उल्टी पड़ी, फिर भी है मोतियों से भरी। फिरती है थाल चारों ओर न मोती गिरे और न हो कोई शोर। बताओ क्या?
    उत्तर: असमान और तारे

23. वो क्या है, जो हमेशा साथ रहता है पर पकड़ में नहीं आता, जहां जाओ पीछा है करता।
    उत्तर: परछाई

24. बताओ, कौन-सा जानवर है, जो सोते समय भी जूते पहनकर रखता है।
    उत्तर: घोड़ा

25. नहा कर शरीर पोंछने के बाद भी वह क्या है, जो गिला रह जाता है।
    उत्तर: तौलिया

26. उसके चार पांव है, लेकिन वह चल नहीं सकता।
    उत्तर: मेज

27. वैसे वह खराब होता है। फिर भी लोग उसे पीने की सलाह देते है, बताओ क्या है?
    उत्तर: गुस्सा

28. पैर हटा दो तो ‘नग’ बन जाएगा, सिर हटा दो तो ‘गर और कमर हटा दो तो ‘नर’ हो जाएगा।
    उत्तर: नगर

29. श्याम रंग की है, आंखों के ऊपर सजी है। क्या है यह जो भी बोले, मुंह से उसके जानवर की बोली निकले?
    उत्तर: भौं (Eyebrow)

30. मेरा नाम एक फूल और मिठाई दोनों है। बताओ मैं कौन हूं ?
    उत्तर: गुलाब जामुन

31. एक आदमी 10 दिन बिना सोए कैसे रह लेता है।
    उत्तर: रात में सोकर।

32. मेरी चोटी पर है हरियाली, तन है मगर सफेद। आता हूं मैं खाने के काम, बताओ मेरा भेद।
    उत्तर: मूली

33. दो अक्षर का मेरा नाम, आता हूं मैं खाने के काम। उल्टा होने पर नाच जाऊं, अपना क्यों मैं नाम बताऊं?
    उत्तर: चना

34. पांच अक्षर का है नाम, उलटा सीधा एक समान, दक्षिण भारत में रहती हूं, बताओं मैं क्या कहलाती हूं?
    उत्तर: मलयालम

35. एक मुंह है और तीन हैं मेरे हाथ, रहता नहीं कोई मेरे साथ। गोल-गोल हूं मैं रोज चलता, सबकी थकान मैं हूं मिटाता।
    उत्तर: पंखा

36. एक पैर और बाकी धोती, सावन में वो अक्सर रोती।
    उत्तर: छतरी

37. लोग मुझे खाने के लिए खरीदते है, पर कोई मुझे खाता नहीं।
    उत्तर: प्लेट, चम्मच

38. मैं एक ऐसा शब्द हूं, जिसे अगर तुम गलत पढ़ोगे तो सही होगा और अगर सही पढ़ोगे तो गलत होगा, बताओ इसका जवाब क्या होगा?
    उत्तर: ‘गलत’ शब्द

39. रोज रात को वो आते हैं, बिना कुछ चुराए ही चले जाते हैं।
    उत्तर: तारे

40. लाल शरीर और काला मुंह है, कागज वो खा जाता है। हर शाम पेट खोलकर कागज को कोई ले जाता है।
    उत्तर: पोस्ट बॉक्स

41. एक पक्षी और रंग तीन, आसमान में उड़ान भरते देते सबको सुकून।
    उत्तर: भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

42. एक राजा की गजब है रानी, दुम के रास्ते वो पीती है पानी।
    उत्तर: दीपक

43. तीन पैर की तितली, नहा-धोकर वो निकली।
    उत्तर: समोसा

44. तीन आदमी नदी में नहाने जाते हैं। जब बाहर आते हैं, तो उनमें से सिर्फ दो ही के बाल गीले थे, तीसरे के नहीं, सोचो कैसे?
    उत्तर: तीसरे व्यक्ति के सिर पर बाल ही नहीं थे।

45. हरी डंडी और लाल कमर
    उत्तर: लाल मिर्च

46. वो नींद में है पर उठने पर नहीं, कूदने में है पर भागने में नहीं, बताओ क्या है?
    उत्तर: ‘द’ अक्षर

47. कई लोगों को राह दिखाए, कान पकड़कर लोगों को पढ़ाएं। साथ ही वे नाक भी दबाए, बताओ ये क्या कहलाए।
    उत्तर: चश्मा

48. जेब में कुछ है, फिर भी जेब खाली है, बताओ क्या है?
    उत्तर: जेब में छेद है।

49. पैसे से भी ऊपर है, यह जिसे मिले वो पंडित हो जाए, न मिले तो मूर्ख रह जाए।
    उत्तर: ज्ञान

50. एक पानी का मटका, जो है ऊंचाई पर लटका। स्वाद में है मीठा बताओं क्या नाम है उसका।
    उत्तर: मधुमक्खी के छत्ते का शहद

51. लाल हूं मैं, खाती हूं सूखी घास। पानी पीने पर मर जाऊं, जल जाएंगे वो, जो आएंगे मेरे पास।
    उत्तर: आग

52. चार अक्षर का मेरा नाम, मैं आती हूं सबके काम। उत्सव, शादी या हो त्योहार, सब में है मेरा काम।
    उत्तर: कलेंडर

53. कान घुमाने पर जाने दूं, कान घूमाने पर न आने दूं। रखता हूं मैं घर का ख्याल, नाम बताओ जल्दी से मेरा आसान-सा है यह सवाल।
    उत्तर: ताला-चाबी

54. खोई सुई भी ढूंढ लूं ऐसा मेरा काम है, बताओ मेरे इस चमत्कार का क्या नाम है।
     उत्तर: चुंबक

55. कभी पकड़ न मुझको पाओगे, मेरे बिना न रह पाओगे।
    उत्तर: हवा

56. मुझे उल्टा करने पर लगूंगा नौ जवान। मेरे बिना नहीं रहेगी किसी में जान।
    उत्तर: वायु

57. बिन पानी के वो घर बनाए, सबके घर में वो मिल जाए।
    उत्तर: मकड़ी व जाला

58. उसके हैं कई दांत, बिन मुंह के वो करता है सुरीली बात।
     उत्तर: हारमोनियम

59. आंख है पर देख नहीं सकती, मुंह है पर कुछ कह नहीं सकती।
    उत्तर: गुड़िया

60. सींग हैं पर भेड़ नहीं, काठी है पर घोडा नहीं। ब्रेक हैं पर कार नहीं, घंटी है पर घर का किवाड़ नहीं।
    उत्तर: साइकिल

61. सिर और दुम है, पर पैर नहीं उसके। पेट और आंख हैं, पर कान नहीं उसके।
    उत्तर: सांप

62. बीमारी नहीं है, फिर भी वो खाती है गोली। हर कोई सुनकर डर जाते हैं, ऐसी है इसकी बोली।
    उत्तर: बंदूक

63. काली है और काले जंगल में रहती है, खून पीती है और सफेद अंडा देती रहती है।
    उत्तर: जूं

64. तीन अक्षर का नाम, आता हूं मैं खाने काम। बीच से कटे तो हवा हो जाऊं, आखिर से कटे तो हल कहलाऊं।
    उत्तर: हलवा

65. मेरा शरीर लाल है, पर पैर है हरा, मुझे लिए रहता है हर प्रेमी, प्रेमिका के लिए खड़ा।
    उत्तर: लाल गुलाब

66. ऐसा फूल है काले रंग का, जो सिर पर हमेशा सुहाए। तेज धूप होने पर है खिल जाता, छाया होती है मुरझा जाए।
    उत्तर: छाता

67. सब के घर में रहती है, सुबह शाम उसकी जरूरत पड़ती है।
    उत्तर: झाड़ू

68. वो सुबह से शाम तक आसमान की ओर देखती है और रात होते ही मुंह फेर लेती है, बताओ क्या है?
    उत्तर: सूरजमुखी

69. एक फूल ऐसा खिला है, जिसकी अजब है कहानी। एक पत्ते के ऊपर दूसरा पत्ता, दुनिया है इसकी दीवानी।
    उत्तर: पत्ता गोभी

70. दो अंगुल की है सड़क, दिखने में है कड़क। सब के काफी काम यह आती है, समय आने पर खाक भी बन जाती है।
    उत्तर: माचिस

71. बताओ वह कौन-सी चीज है, जो जागे रहने पर ऊपर रहती है और सोने पर गिर जाती है।
    उत्तर: पलके

72. अमीरों की है यह शान, ‘जा’ जोड़ने पर बन जाए ‘जापान’। बनारस है इसकी पहचान बताओं क्या है इसका नाम।
    उत्तर: बनारसी पान

73. महिलाओं का सबसे बड़ा गहना है, दिखाई नहीं देता पर सभी ने पहना है।
    उत्तर: लज्जा

74. शुरुआत में वो हरा रहता है, बाद में वो पिला हो जाए, बच्चे हो या बूढ़े सभी उसे मजे से खाएं।
    उत्तर: आम

75. उसे दिन भर उठाते व रखते हैं। बिना उसके कहीं जा नहीं सकते हैं।
    उत्तर: पैर

76. मैं जून में रहती हूं, मगर दिसंबर में नहीं। जल्दी बताओ क्या है जवाब सही।
    उत्तर: गर्मी

77. काली है, लेकिन कोयला नहीं। लंबी है मगर डंडी नहीं, बांधी जाती है, पर डोर नहीं, बताओं यह क्या है?
    उत्तर: चोटी

78. एक मां के दो बेटे, दोनों है महान। एक ठंडा दूसरा गर्म, बताओं क्या है नाम।
    उत्तर: चंद्रमा और सूरज

78. वो क्या है जिसे बनाने में काफी समय लगता है, पर पल भर में टूट जाता है।
    उत्तर: भरोसा

79. दिन में आता है रात में गुम हो जाता है, बताओं वो क्या कहलाता है।
    उत्तर: सूरज

80. हरे-हरे वो दिखते है चाहे पके हो या कच्चे, अंदर है लाल मलाई जैसे ठंडे-मीठे लच्छे।
    उत्तर: तरबूज

81. न किसी से प्यार न किसी से बैर, फिर भी नहीं मेरी खैर। मुझसे गानों की रोनक बढ़ती, फिर भी मुझे थप्पड़ हैं पड़ते।
    उत्तर: ढोलक

82. बताओं ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे बांटने पर वह बढ़ती है।
    उत्तर: ज्ञान

83. पेड़ की डाली पर बैठी वह गीत गाती है, तुम्हें वो अपने बोली में संदेश सुनाती है।
    उत्तर: चिड़िया

84. उस फूल का न कोई रंग है और न है कोई खुशबू, बताओ कौन-सा फूल है वो?
    उत्तर: अप्रैल फूल

85. उसे जब लगाते हैं, तब वह हरी होती है और जब निकालते हैं तब लाल।
    उत्तर:  मेंहदी

86. बिना तेल का जलता है, बिना पैर का चलता है, अंधेरे को चीरकर हर तरफ उजाला करता है।
    उत्तर: सूरज

87. वो कौन-सा दिन है, जो कभी नहीं आता है।
    उत्तर: कल

88. हमारे न चाहने पर भी आ जाता है और हमें अपने साथ ले जाता है।
    उत्तर: मृत्यु

89. ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे बाएं हाथ से पकड़ सकते हैं, लेकिन दाएं हाथ से नहीं।
    उत्तर: दायां हाथ

90. एक दूसरे से अलग रहते हैं, लेकिन एक के गुम होने पर दूसरा काम नहीं आता है।
    उत्तर: ताला-चाबी

91. एक ऐसा आसान सवाल बताओ, जिसका जवाब हां में कोई व्यक्ति नहीं दे सकता है।
    उत्तर: क्या आप मर गए हैं?

92.उसकी लंबी पूंछ है और वो बिना पंखों के आकाश में उड़ता है, बताओ उसका नाम क्या है।
    उत्तर: पतंग

93. वह भिखारी नहीं, लेकिन पैसा मांगता है, लड़की नहीं लेकिन पर्स रखता है। पुजारी नहीं, लेकिन फिर भी घंटी बजाता है।
    उत्तर: बस कंडक्टर

94. उसमें फंसना आसान है, पर निकलना आसान नहीं।
    उत्तर: मुश्किल

95. वो कौन-सा पक्षी है, जिसका अंग्रेजी में मतलब ज्यादा होता है।
    उत्तर: मोर

96. ऐसे खाद्य पदार्थ का नाम बताओ, जिसे आधा खाने पर भी वह पूरा कहलाता है।
    उत्तर: पूरी

97. वो क्या है, जिससे पूरा कमरा भरा होने पर भी वह जगह नहीं घेरता।
    उत्तर: रोशनी यानी प्रकाश

98. एक महल के दो दरवाजे साथ में खुलते हैं। समान नहीं, यहां खजाना रखा है, बताओ यह क्या कहलाता है।
    उत्तर: सीपी।

99. एक डब्बे में 13 पान जिसे कोई खा नहीं सकता, बूझो तो जाने ?
    उत्तर :- ताश का डब्बा

100. इतनी नाजुक है ये चीज, कुछ बोलते हो टूट जाएगी, बूझो तो जाने ?
    उत्तर :- खामोशी

  1. तीन पत्तियां एक साथ कैसे बाँधी जा सकती हैं?
  2. जब सब कुछ खाली है, तो क्या बचा हो सकता है?
  3. एक छोटा सा घर है, जिसमें एक से अधिक इंसान नहीं रह सकता। यह कैसे संभव है?
  4. सूरज किसे सलाम करता है?
  5. पहेली: एक बार कहा गया था, "किसी को बिना देखे कुछ मत कहो।" यह कौन कहा गया था?
  6. जादूगर एक होटल में गया और तीन समोसे खाए। फिर अगले दिन उसने क्यों नहीं खाए?
  7. दुनिया का सबसे भारी चीज क्या है?
  8. कौन-कौन से तीन अक्षर के शब्द हैं, जिनमें एक ही आवाज होती है, जब आप उन्हें एक साथ मिला देते हैं?
  9. एक चोर एक दुकान में क्यों नहीं चोरी कर सकता?
  10. एक सांप का बच्चा और एक मेंढ़ा कैसे दोस्त बन सकते हैं?
इन पहेलियों को बच्चों से साँझा करना और उनसे इनके जवाब माँगना एक मस्त और शिक्षाप्रद तरीका हो सकता है।